Jharkhand

Apr 22 2024, 21:24

सरयू राय लड़ सकते हैं धनबाद से लोकसभा चुनाव, भारतीय जनतंत्र मोर्चा कर सकता है ऐलान


धनबाद : भारतीय जनतंत्र मोर्चा ने घोषणा कर दी है कि वह धनबाद लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरेगी. सोमवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि पार्टी यहां से प्रत्याशी मैदान में उतारेगी. उन्होंने कहा कि पार्टी अगले 24 घंटे में प्रत्याशियों की घोषणा कर देगी.

सरयू राय ने कहा की उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह को समर्थन नहीं दिया है. श्री राय ने कहा कि अनुपमा सिंह उनसे मिलने जरूर आई थी लेकिन उन्होंने व्यक्तिगत आशीर्वाद दिया था जो एक बेटी और बहू को दिया जाता है.

बीजेपी के उपर जमकर साधा निशाना

सरयू राय ने केंद्र की बीजेपी के पर जमकर प्रहार किया और कहा कि भाजपा के प्रदेश महामंत्री ने चुनाव आयोग में जो एफिडेविट दिया है उसके अनुसार भाजपा प्रत्याशी ढुलु महतो पर अभी 19 मामले लंबित है और केवल दो मामलों में ही सजा हुई है. जबकि वर्ष 2022 में धनबाद के एसपी ने झारखंड उच्च न्यायालय में एक रिपोर्ट दी थी जिसके अनुसार भाजपा प्रत्याशी ढुलू महतो पर इससे कहीं ज्यादा मामले लंबित है. साथ ही उन्हें चार मामलों में सजा हुई है. उन्होंने कहा कि लंबित मामलों में कई संगीन धाराएं वाले भी हैं, जिसमें 5 से 10 वर्ष तक की सजा हो सकती है.

खुद लड़ सकते हैं चुनाव

सूत्रों की माने तो सरयू राय खुद 

धनबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं. वह फिलहाल जमशेदपुर पश्चिमी सीट से विधायक हैं. यह सीट उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास को हराकर जीती थी. अगर सरयू राय धनबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ते हैं तो बीजेपी और कांग्रेस दोनों के लिए परेशानी हो सकती है. सरयू राय ने हाल में बीजेपी प्रत्याशी ढुलू महतो के उपर हमलावर दिखे हैं. वह लगातार उनपर हुए केसों पर निशाना साधते नजर आ रहे हैं.

चुनाव आयोग करें लोकसभा प्रत्याशी ढुल्लू महतो मामले में जांच

भाजपा ने 2014 में कहा था कि बाघमारा को ढुल्लू के आतंक से मुक्त कर देंगे। लेकिन आज इस आतंक करने वाले को धनबाद लोकसभा का भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है।जिस पर 50 से अधिक मामले दर्ज हैं। यह बातें जमशेदपुर के विधायक व भारतीय जनतंत्र मोर्चा के संस्थापक सरयू राय ने धनबाद में सोमवार को पत्रकार वार्ता में कहीं।

शहर के इन इलाकों में चलती है ढुल्‍लू की रंगदारी : सरयू

उन्होंने कहा कि 22 ऐसे मामले का धारा हैं, जिसका ट्रायल अगर तुरंत शुरू हो जाए तो 5 से 10 साल तक की सजा हो सकती है। बीसीसीएल के एरिया 1 से लेकर पांच एरिया तक ढुल्लू महतो की रंगदारी चलती है। यह पुलिस के रिकाॅर्ड में भी है।

ग्रामीणों की जमीन पर जबरदस्‍ती कर रखा कब्‍जा : सरयू राय

बाघमारा क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में महतो ने जबरदस्ती जमीन कब्जा करके रखा है। वहां के लोग आतंक के साए में जी रहे हैं।

भारतीय जनतंत्र मोर्चा के टीम उन पीड़ितों से मिलेगी और चुनाव आयोग के पास रिपोर्ट भेजेगी।

भारतीय जनता पार्टी ने 400 पर का नारा दिया है। और इन क्रिमिनलों के जरिए अगर 400 का आंकड़ा पार करना चाहती है। यह काफी दुर्भाग्य की बात है।

धनबाद से चुनाव लड़ेगी भारतीय जनतंत्र मोर्चा

धनबाद से चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनतंत्र मोर्चा धनबाद से चुनाव लड़ेगी, लेकिन प्रत्याशी कौन होगा यह पांच सदस्य टीम तय करेगी। यही 5 सदस्य टीम बाघमारा के दौरे पर जा रही है। वहां से लौटने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

इस टीम में मोर्चा के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार , विजय झा, पीके सिंह, उदय कुमार सिंह एवं पंकज कुमार शामिल हैं। कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के संबंध में उन्होंने कहा कि उन्हें आशीर्वाद दिया है।

इंडी प्रत्याशी बनने के बाद वह हमारे पास मिलने आई थी। मौके पर कृष्णा अग्रवाल, धर्मजीत सिंह, नवनीत सिंह, मुकेश सिंह सहित भारतीय जनतंत्र मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

Jharkhand

Apr 22 2024, 21:23

पति-पत्नी और वो का एक और मामला, 4 दिन पहले शादी, अब थाने में पहुंचा हाईवोल्टेज ड्रामा


धनबाद : धनबाद के बांसजोड़ा़ में पति-पत्नी के बीच का विवाद शनिवार को लोयाबाद थाने पहुंच गया. विवाहिता ने जब पुलिस से दहेज और दोनों बच्चों को वापस मांगा तो पति ने भी पत्नी के खिलाफ लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की.

इधर विवाहिता ने घर का सारा सामान निकालकर घर के सामने पेड़ के नीचे रख दिया है. पति की शिकायत के मुताबिक, उसकी पत्नी अपने बेटे को साथ लेकर पड़ोसी प्रेमी के साथ घर से निकल गई थी.

क्या है पूरा मामला

यहां एक शादीशुदा महिला का कहना है कि वह अपने बच्चों के साथ अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है. बांसजोड़ा के सुबोध कुमार विश्वकर्मा की शादी 2018 में गड़रिया में हुई थी. उनके दो बेटे हैं.

वहां उसकी पत्नी को एक युवक से प्यार हो गया। इस बात पर उनके बीच कई बार झगड़े भी हुए. पड़ोसियों ने भी कई बार सुलह कराई। पता चला है कि 17 अप्रैल को विवाहिता ने पति के सामने प्रेमी को सिन्दूर लगाया और बच्चे को लेकर घर से निकल गयी.

Jharkhand

Apr 22 2024, 15:54

शादी समारोह से लौट रहे परिवार के साथ मनचलो ने की मारपीट,तीन महिलाएं गंभीर रूप से जख्मी,एक की स्थिति नाज़ूक


झारखंड के गिरिडीह जिला के

गावां प्रखंड के भेलवा में कुछ मनचलों की दबंगई सामने आई है। यहां एक शादी समारोह से लौट रहे परिवार को बीच सड़क पर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है।

 मनचलों ने ऑटो पर सवार महिलाओं और बच्चियों के ऊपर जमकर पत्थर और ईंट बरसाए गये हैं। इस घटना में 3 महिलाएं गंभीर रूप से जख्मी हैं। जिसमें एक महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जिसे बेहतर इलाज के लिए परिजन नवादा ले गए हैं।

 घटना के समय एक आर्मी के जवान ने मानवता का परिचय देते हुए सभी घायलों की जान बचाई व अस्पताल पहुंचाया।

  

इस कारण घटी घटना

नवादा जिला स्थित अकबरपुर प्रखंड के एक गांव से एक परिवार के लोग विवाह समारोह में भाग लेने बिरनी थाना क्षेत्र के बरमसिया गये थे। 

शनिवार को विवाह कार्य संपन्न होने के बाद पटना-बल्हारा पथ द्वारा ऑटो से लौट रहे थे। बादीडीह गांव के पास दो बाइक पर सवार तीन युवक ऑटो पर बैठी महिलाओं व युवतियों के साथ अश्लील हरकते करने लगे। बार-बार वे ऑटो को ओवरटेक करके वाहन पर सवार युवतियों व महिलाओं पर कंकड़ आदि फेंकने लगे।

वाहन पर बैठी महिलाएं व एक युवक ने जब युवकों की इस हरकत का विरोध किया तो तीनों युवक अपने अन्य तीन चार साथियों को बुला लिए व भेलवा गांव के पास वाहन में सवार महिलाओं व युवतियों पर ईंट पत्थर से हमला बोल दिया। 

हमले में तीन महिलाएं जख्मी हो गई है। एक महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया। परिजन महिला को लेकर नवादा अस्पताल गये हैं। वाहन पर सवार महिलाओं ने कहा कि युवकों के हाथ में रॉड, बीयर की बोतल आदि भी थे। वे आगे बढ़ने ही नहीं दे रहे थे।

बाद में वहां एक महिला व एक युवक ने उनकी जान बचाई। घटना की सूचना पर गावां थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस को देखते ही सभी युवक बाइक छोड़कर फरार हो गये। पुलिस ने घटनास्थल से दो बाइक को जब्त किया है। 

ग्रामीणों ने कहा कि उक्त पथ में बादीडीह के आगे जंगलों की आड़ में कुछ युवकों के द्वारा लगातार इस प्रकार से हरकत किये जाने की शिकायत मिलती रहती है। यात्रा करनेवाले लोग बाहरी होते हैं। फलत वे चुपचाप अपने गंतव्य को चले जाते हैं। पुलिस को इस पथ पर गश्त बढ़ानी चाहिए।

 घटना में शामिल किसी को नही बख्शा जायेगा:-थाना प्रभारी

इस मामले में थाना प्रभारी महेश चन्द्र ने कहा कि घटनास्थल से दो बाइक बरामद की गई है। बाइक का डिटेल्स निकाला जा रहा है। इस प्रकार की वारदात में शामिल किसी को भी बख्शा नहीं जायेगा। मामले की जांच की जा रही है।

Jharkhand

Apr 22 2024, 15:30

"धनबाद लोकसभा में पहली बार हैं भाजपा और कोंग्रेस दोंनो पार्टी के प्रत्याशी दूसरे लोकसभा के वोटर,नही कर सकेंगे अपने पक्ष में मतदान


 धनबाद लोकसभा चुनाव में आजादी के बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि कांग्रेस और भाजपा दोनो के उम्मीदवार बाहरी है। एनडीए गठबंधन के भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो व इंडी गठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह दोनो गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के वोटर हैं और दोनों खुद या उनके परिवार का मत अपने चुनाव के लिए उपयोग नहीं कर पांएगे। 

दोनों खेमे में जोर आजमाईश बराबरी की है।

भाजपा विधायक जहां बाघमारा से तीन बार विधायक है वहीं कांग्रेस प्रत्याशी की भी राजनैतिक उपस्थिति को कम नहीं आंका जा सकता है। अनुपमा सिंह जहां बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह की पत्नी है वहीं उनके ससुर राजेन्द्र सिंह का नाम झारखंड सहित एकीकृत बिहार के दिग्गज नेताओं में शुमार रहे है।

राजेन्द्र सिंह देश के मजदूर नेताओं में स्थापित नाम रहे है। सामान्यतः दोनों प्रत्याशियों का धनबाद लोकसभा क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधयां शून्य ही कही जा सकती है। 2004 को छोड़कर, भाजपा 1991 से लगातार धनबाद जीत रही है। 2004 में कांग्रेस के ददई दूबे ने धनबाद सीट कांगेस के झोली में डालने का काम किया था।

इस बार भाजपा ने तीन बार लगातार जीत दर्ज करने वाले सांसद पीएन सिंह का टिकट काटकर बाधमारा विधायक दुलु महतो कों मैदान में उतारने का फैसला किया, जो करीब 50 आपराधिक मामलों का सामना  कर रहे हैं और अब तक चार में दोषी भी ठहराए जा चुके हैं।

इससे फैसले से विशेषकर पारंपरिक भाजपा समर्थकों का एक बड़े वर्ग में रोष में है जो भाजपा की सेहत पर असर डाल सकती है। हालाकि बाहरी सज्जा प्रत्याशी के फैसले पर नाराजगी दोनों पार्टियों में है। 

दोनो पार्टी के अन्दर खाने से यह बात सामने आ रही है कि पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता पांच साल तक पार्टी के लिए काम करते हैं और आखिरी समय में पार्टी एक बाहरी व्यक्ति को उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारती है जो पार्टी कार्यकर्ताओं में नाराजगी पैदा करती है जिसका असर वोटों के प्रतिशत पर साफ झलकता है।

अब जनता ही इनकी स्वीकार्यता को तय करेगी कि उनके मन मे बाहर से थोपे गए प्रत्यशियों के प्रति क्या सोच है।

Jharkhand

Apr 22 2024, 09:45

कांग्रेस द्वारा जारी नए लिस्ट में झारखंड से भी दो प्रत्याशी की घोषणा,गोड्डा से दीपिका के जगह अब प्रदीप यादव होंगे प्रत्याशी,रांची से यशस्वीनि
लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की ओर से प्रत्याशियों की एक और लिस्ट जारी की गई है। रविवार को जारी की गई प्रत्याशियों की सूची में झारखंड से दो प्रत्याशियों की नामों का एलान किया गया है।

कांग्रेस की ओर से रांची से सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्वीनि सहाय को टिकट दिया गया है। वहीं, गोड्डा लोकसभा सीट से दीपिका पांडेय सिंह का टिकट काटकर प्रदीप यादव को चुनावी मैदान में उतारा गया है।

दरअसल, गोड्डा लोकसभा सीट पर उतारे गए प्रत्याशी दीपिका पांडेय सिंह को बदलने को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ता लगातार मांग कर रहे थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बैठक की थी, जिसमें पार्टी आलाकमान को अल्टीमेटम भी दिया गया था। इसके बाद आलाकमान ने यह निर्णय लिया।हालांकि इस से कांग्रेस के अंदर गोड्डा में अंतरकलह और बढ़ेगा या इस से कांग्रेस को लाभ होगा यह तो आने वाला समय बताएगा लेकिन इस फैसले से दीपिका के समर्थकों में नाराजगी है।

उनके समर्थकों का मानना है कि वर्तमान में वह वहां से विधायक है वहीं रांची संसदीय सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय व लोकप्रिय टीवी कलाकार रेखा सहाय की सुपुत्री यशस्विनी सहाय कांग्रेस की प्रत्याशी होगी।

इस संबंध में रविवार को राजधानी रांची के प्रभात तारा मैदान में इंडिया गठबंधन की उलगुलान न्याय रैली की मंच से कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने घोषणा की। श्री खड़गे ने सुश्री सहाय को कांग्रेस प्रत्याशी बनाए जाने पर बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की शुभकामनाएं दी। रविवार को इससे संबंधित घोषणा किए जाने के बाद रांची सीट पर प्रत्याशी को लेकर लगाए जा रहे तमाम अटकलों पर विराम लग गया।

कौन हैं यशस्विनी सहाय...?

यशस्विनी सहाय पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय व लोकप्रिय टीवी कलाकार रेखा सहाय की सुपुत्री हैं। प्रारंभिक शिक्षा के बाद उन्होंने मुंबई से बैचलर ऑफ लाॅ की डिग्री हासिल की। तत्पश्चात ट्रांस्नेशनल क्राइम एंड जस्टिस, (यूनाइटेड नेशंस क्राइम एंड जस्टिस रिसर्च इंस्टीट्यूट), टुरिन, इटली से लाॅ में मास्टर डिग्री प्राप्त की। वर्तमान में सुश्री सहाय मुंबई फैमिली कोर्ट और मुंबई सेशन कोर्ट में बतौर अधिवक्ता अपनी सेवाएं दे रही हैं।

वह राष्ट्रीय स्तर की गैर सरकारी स्वयंसेवी संस्था कैलाश सत्यार्थी फाउंडेशन से भी जुड़ी हैं। मरूनालनी देशमुख (वरिष्ठ अधिवक्ता) के साथ जुड़कर लीगल एडवाइजर के रूप में वहां भी सेवाएं दे रही हैं। इसके तहत वह विशेष रूप से झारखंड में बाल श्रम, यौन शोषण की रोकथाम और पोक्सो एक्ट के सफल कार्यान्वयन के लिए कार्य कर रही हैं। हाल के दिनों में पीड़ित मानवता के सेवार्थ झारखंड में उनके कार्यों को सराहा गया है।

Jharkhand

Apr 21 2024, 20:13

अपडेट: उलगुलान रैली में पहुंचे सभी विपक्षी नेता,किया क्रांति का आगाज,पढ़िए इस अवसर पर किसने क्या कहा....?






झारखंड डेस्क झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित् आज् रविवार को रैली में विपक्षी गठबंधन 'INDIA' ने अपनी ताकत दिखाई। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के नेतृत्व में उलगुलान रैली का इस्आयोजन में देश के करीब सभी प्रमुख विपक्षी दल के नेता पहुंचे। इस रैली को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को सत्ता की कोई इच्छा नहीं है। वह सिर्फ देश की सेवा करना चाहते हैं। वह देश को नंबर 1 बनाना चाहते हैं। कई लोग कहते हैं कि ये मुश्किल है। 'जेल के ताले टूटेंगे, अरविंद केजरीवाल, हेमंत सोरेन छूटेंगे...।' उन्होंने कहा कि राजनीति बहुत गंदी चीज है, उनके खाने में कैमरा लगाया जा रहा है। वे शुगर के मरीज हैं। वे पिछले 12 वर्षों से प्रतिदिन 50 यूनिट इंसुलिन ले रहे हैं, लेकिन उन्हें जेल में इंसुलिन नहीं दी जा रही है। वे दिल्ली के सीएम को मारना चाहते हैं। वे बहुत बहादुर हैं। वह शेर हैं। उन्हें जेल में भी 'भारत माता' की चिंता है। *कल्पना सोरेन* रैली में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने उनका संदेश पढ़ा। उन्होंने कहा कि भाजपा विपक्ष शासित राज्यों में सरकारें गिराने का काम कर रही है, हम लोकतंत्र को विफल नहीं होने देंगे। हेमंत सोरेन ने जेल से अपने संदेश को पढ़ते हुए कल्पना ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मेरे पति हेमंत सोरेन को चुनाव से ठीक पहले उन ताकतों ने जेल में डाल दिया, जो उनकी सरकारों के खिलाफ साजिश रच रहे थे। विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए ईडी और सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है, लेकिन भाजपा और ऐसी ताकतों को झारखंड से बाहर कर दिया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि अगर पार्टी मौजूदा चुनाव जीतती है तो यह आदिवासियों के लिए एक 'बड़ा खतरा' होगा। गठबंधन की 'शक्ति' इतनी मजबूत है कि भाजपा उसे नही तोड़ सकती:-खड़गे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे 500, 400 सीटें कहते रहते हैं, लेकिन इस बार गठबंधन की 'शक्ति' इतनी मजबूत है कि चाहे वह पीएम मोदी हों या कोई भी हो, भाजपा के लोग हमारी शक्ति को नहीं तोड़ सकते। वे हमें डराने की कोशिश कर रहे हैं। यह इंकलाब का आगाज है: मान सभा को संबोधित करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री और आप नेता भगवंत मान ने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी नहीं है, बल्कि भारतीय जुमला पार्टी है। देश में बड़ा इंकलाब आने वाला है। आज जहां तक नजर जा रही थी वहां तक लोगों की भीड़ थी, लोगों में बहुत उत्साह था। जब बदलाव के लिए लोग चलते हैं तो ऐसी ही भीड़ दिखती है। संजय सिंह ने पीएम मोदी पर साधा निशाना संजय सिंह ने पीएम मोदी को घेरा इस दौरान 'आप' सांसद संजय सिंह ने भी लोगों को संबोधित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि INDI गठबंधन भारत के लिए काम करेगा और पीएम मोदी अदाणी के लिए काम करेंगे। भाजपा ने बंगाल में '400 पार', '200 पार', दिल्ली में '35 पार', झारखंड में '65 पार' जैसे नारे देकर लोगों को गुमराह किया। '400 पार' का नारा फर्जी है। इस बार आपको उन्हें 'ताड़ी पार, ताड़ी पार' कहना चाहिए। संजय सिंह ने कहा कि पूरे हिंदुस्तान में बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर का संविधान चलता है और भारत तथा हम सब लोग उनके संविधान को मानते हैं। भाजपा नागपुर के संविधान को मानते हैं। नागपुर का संविधान कहता है कि दलितों का आरक्षण खत्म करो, आदिवासियों का आरक्षण खत्म करो, पिछड़ों का आरक्षण खत्म करो, चुनाव खत्म करो... मैं आपसे कहना चाहता हूं कि ये अंतिम चुनाव है और इस बार चुनाव में इनको हराने का काम करना और कहना कि हम देश का संविधना नहीं बदलने देंगे। प्रियंका चतुर्वेदी ने कही यह बात INDIA ब्लॉक की 'उलगुलान न्याय महारैली' में शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि उद्धव ठाकरे ने मुझ से कहा कि प्रियंका तुम झारखंड जाओ और हमारी दो बहनें एक दिल्ली में और एक झारखंड में जो लड़ाई लड़ रही हैं उनके साथ उनकी आवाज उठाओ। देश की जनता को बताओ कि किस प्रकार ED-CBI-IT विपक्ष का गला घोंटने का काम कर रही है। तेजस्वी का केंद्र सरकार पर तंज रैली में राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि पीएम मोदी ने केवल ये काम किए हैं- देश में गरीबी बढ़ाई, महंगाई बढ़ाई, जुमलेबाजी की। 2014 में उन्होंने कहा था कि हर साल 2 करोड़ लोगों को नौकरी दी जाएगी, वो नौकरी कहां गई? कालाधन वापस आएगा और सभी के खाते में 15 लाख रुपए डाले जाएंगे। आप लोग के खाते में पैसा नहीं आया, लेकिन बीजेपी के खाते में चंदा चुनावी बॉन्ड के जरिए हजारों- करोड़ों रुपए आ गए हैं। अखिलेश ने कही ये बात.... बोले- वे चुनाव हार चुके हैं 'उलगुलान न्याय महारैली' में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भी मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब से इन्होंने आपके (झारखंड) मुख्यमंत्री और दिल्ली के मुख्यमंत्री को जेल भेजा है वे चुनाव हार चुके हैं। मैदान में जब पहलवान हारने लगता है तब कई तरह के हथकंडे अपनाता है। भाजपा यह न भूले कि शेर को गिरफ्तार किया है, लेकिन उनकी दहाड़ को गिरफ्तार नहीं कर पाए हैं। 28 पार्टियों के समर्थन का दावा गठबंधन के नेताओं का दावा है कि 28 पार्टियों ने रैली का समर्थन किया है। पांच लाख से अधिक लोग इसमें भाग लेंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आप सांसद संजय सिंह, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी नेता मंच पर मौजूद रहे। विपक्षी गठबंधन की रैली से पहले मैदान में हंगामा इस बीच विपक्षी गठबंधन की रैली से पहले मैदान में जमकर हंगामा हुआ। यहां दो गुटों के बीच झड़प हुई। दोनों गुटों के बीच जमकर कुर्सियां चलीं। हालांकि, इसकी वजह अब तक सामने नहीं आई है। झड़प के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। चंपई सोरेन ने कही यह बात इससे पहले झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने रैली की तैयारियों को लेकर ‘इंडिया’ के नेताओं के साथ बैठक की। सोरेन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, 'यह रैली केंद्र सरकार द्वारा आदिवासियों एवं मूलवासियों पर हो रहे अत्याचारों तथा उन्हें जल, जंगल व जमीन से दूर करने की साजिश का पर्दाफाश करेगी।' भाजपा ने किया पलटवार इस बीच झारखंड भाजपा ने ‘इंडिया’ की रैली को 'ग्रेट फेमिली गेट टुगेदर शो' करार दिया। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि यह ऐसी पार्टियों का समूह है, जो अपने परिवारों को बढ़ाना चाहती हैं। देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान से डरकर वे लोग एक मंच पर आए हैं।

Jharkhand

Apr 21 2024, 19:00

तेजस्वी यादव ने गानागुनगुनाया कुछ इस अंदाज में,,,तुम तो धोखेबाज हो ,वादा करके भूल जाओगे

इसके बाद उन्होंने भाजपा पर जम कर निशाना साधा।

कल्पना सोरेन ने मंच से लोगो का जोहर के साथ अभिवादन किया। भरी अपनी हुंकार

आज् रांची के प्रभाततारा मैदान में इंडिया गठबंधन ने उलगुलान रैली में हुंकार भरा ।

इस् अवसर पर तेज़स्वी यादव् ने कहा अब नही चलेगी ठगो की सरकार । आज देश विषम परिस्थिति से गुजर रही है 2014 की एनडीए सरकार पूंजी पतियों की सरकार है। देश के लोगो को बड़ी चतुराई से ठगा जा रहा है। 

एनडीए की सरकार गैर भाजपा शासित राज्यों में भेदभाव की भावना रख रही है।

मणिपुर जल रहा कि

उन्होंने कहा आज मणिपुर जल रहा है। आदिवासियों का इज्जत लूटा जा रहा फिर भी केंद्र सरकार इनकी सुध नहीं ले रही है। ये हैं इनकी आदिवासियों के प्रति जवाबदेही।

वही झारखंड के मुख्यमंत्री। चंपई सोरेन ने कहा भाजपा कभी भी यहाँ के मूलवासी, आदिवासी की बात नहीं करती।

प्रधानमंत्री आवास पर भी झारखंडियों को छला गया है।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिर्फ जुमलेबाजी करते हैं।

वहीं कल्पना सोरेन ने कहा वह कि झारखंड कि समस्त भाइयो बहनो और माताओं को जोहार आज आदिवासी के हक और उसके अस्मिता का सवाल है।हम आज झुक जाएंगे तो हमे हमेशा झुकाया जायेगा।केंद्र सरकार पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा केंन्द्रिय् एजेंसियो का  दुरूपयोग कर जानता द्वारा चुने गये मुख्यमंत्रियों को जेल भेजा जा रहा है।इस लिए हमे ऐसे सरकार को बदलना होगा जो हमारे संविधान और लोकतंत्र को समाप्त कर रहा है।

इस अवसर पर देश भर से इंडिया एलाइंस के कई नेता ने हुंकार भड़ा और सत्ता परिवर्तन कि बात कही।

Jharkhand

Apr 21 2024, 14:30

इंडिया गठबंधन की महारैली उलगुलान में नही भाग लेंगे लोबिन हेम्ब्रम,गठबंधन दलों के साथ पार्टी की रैली को लेकर वे हैं नाराज

मुक्ति के रांची में इंडिया गठबंधन की महारैली होने जा रही है. इससे पहले राज्य की सत्ताधारी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा के एक विधायक की नाराजगी सामने आई है. 

जेएमएम विधायक लोबिन हेम्ब्रम ने ऐलान कर दिया है कि वह महारैली में शामिल नहीं होंगे. वह गठबंधन दलों के साथ पार्टी की रैली को लेकर नाराज हैं और पार्टी को अकेले चुनाव लड़ने की वकालत कर रहे हैं.

जेएमएम विधायक लोबिन हेम्ब्रम ने कहा, "मैं आखिर उलगुलान न्याय महारैली में क्यों जाऊं? झारखण्ड मुक्ति मोर्चा में ऐसी क्या कमजोरी आ गई है जो पूरे गठबंधन के साथ वहां रैली कर रहे हैं. 

क्या झारखण्ड मुक्ति मोर्चा अकेला सक्षम नही था?" उन्होंने कहा, "जब गुरुजी अकेले झारखण्ड राज्य का आंदोलन कर रहे थे तब तो उनके साथ कोई नहीं था. कोई गठबंधन नही था लेकिन वह सच्चाई की लड़ाई लड़े थे."

हेमंत सोरेन सीएम बने तो संगठन शिथिल पड़ गया

लोबिन हेम्ब्रम ने कहा, "गुरुजी की अगुवाई में बहुत लोगों ने अपनी कुर्बानी दी हैं, तो जेएमएम में फिर किस बात की कमजोरी है? ऐसा क्या जरूरत पड़ गया उलगुलान करने की. पार्टी से नाराजगी के बाद लॉबीन हेंब्रेम ने राजमहल सीट से अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है.

 उन्होंने कहा जेएमएम संगठन बहुत अच्छा था. इसलिए पिछले चुनाव में बहुत सारे लोग विधायक बने लेकिन जब से हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री बने संगठन शिथिल पड़ गया."

Jharkhand

Apr 21 2024, 14:29

उलगुलान के बाद् कल्पना सोरेन के राजनितिक एजेंडा होंगे तय,कयास और सियासी चर्चाओं के बीच जानिए इस महारैली के पीछे क्या है उधेश्य...?

विनोद आनंद

आज रांची में उलगुलान रैली है।इस रैली में कल्पना सोरेन ने अपनी पार्टी जेएमएम जिला स्तर से लेकर पंचायत स्तर पर लोगों को रांची में जुटा रही है।उलगुलान का मतलब है जबरदस्त आंदोलन, क्रांति स्थानीय वह क्रांति जो उलगूलन के रूप में अंग्रेजी ताकत से लड़ने के लिए सिद्धू कानू और विरसा मुंडा ने किया था।आज मोदी सरकार के विरुद्ध उल्गुनान का विगुल कल्पना ने रांची से भरी है।

 हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद से उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने जब से सक्रिय राजनीति में कदम रखी अपने पति और ससुर की विरासत को संभालने की पूरी कोशिस कर रही है।

उन्होंने मुंबई में जाकर दहाड़ लगायी।और पूरे देश का ध्यान अपने ओर खींचा।उसी तरह सी एम चंपई सोरेन के साथ दिल्ली के रामलीला मैदान भी गई जहां उन्होंने अपने अंदाज और राजनितिक परिपक्वता का परिचई दिया और जेएमएम संगठन को मज़बूती देने,हेमंत सोरेन को जेल जाने के बाद संगठन में आई रिक्तता को भरने का बीड़ा उठाया।

अब् इसी बीड़ा को पंख देने के उद्देश्य से कल्पना सोरेन ने 21 अप्रैल को रांची में उलगुलान रैली की कर रही है। इस रैली में राहुल गांधी और लालू प्रसाद यादव के भी आने की उम्मीद जताई जा रही जो।

संगठन पर भी मज़बूत पकड़ की कोशिश

उलगुलान रैली के बहाने झारखंड के सभी जिले से झामुमो के कार्यकर्ताओं को जुटाने की कोशिश की जा रही है।इसके लिए स्थानीय विधायक से लेकर जिला अध्यक्ष को भी लगाया गया है। जिला अध्यक्षों ने ब्लॉक अध्यक्ष तक को इसके लिए दिशा-निर्देश दे रखा जो।

 उलगुलान रैली के पीछे का उधेश्य

आखिर उलगुलान रैली के बारे में लोग सोच रहे हैं कि यह् क्या है? उलगुलान रैली का मतलब ?

 उलगुलान रैली के बहाने क्या कल्पना सोरेन झामुमो के नेताओं और कार्यकर्ताओं को एकसूत्र में बांधने की कोशिश कर रही है और कमान अपने हाथ में ले रही है। 

 यह सच कि यह ऐसा अवसर है जब कल्पना सोरेन जेएमएम के एक एक कार्यकर्ता वह से सीधे रूबरू होगी और विपक्ष के राजनीति में भी अपनी पकड़ मज़बूत् कर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना पायेगी।हो सकता है अगर विपक्ष सरकार बनाने कि स्थिति में आ जाती है तो महत्वपूर्ण भूमिका में आ सकती है।

इस उलगूलन से कल्पना को कितना मिल सकता है फयादा


उलगुलान रैली को लेकर लोग यह चर्चा कर रहे हैं कि क्या कल्पना सोरेन को इस आंदोलन के राजनितिक फायदें हो सकते हैँ।यह तो तय् है कि वह एक झारखंड से गठबंधन के मज़बूत चेहरा के रूप में उभर रही है।हो सकता है गांडेय उप चुनाव के बाद वे राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में भी प्रतिस्थापित हो सकती है और जेल् से निकलने के बाद हेमंत केंद्रं की राजनीति कर सकते है। कयास तो कई लगाए जा रहे हैँ।लेकिन अब आने वाले समय में इस उलगुलान सफलता पर इसके इफेक्ट का पता चलेगा।

जबदस्त तरीके से आंदोलन करने वाली है? या इसका मतलब कुछ और है. उलगुलान रैली का कितना फायदा कल्पना सोरेन को मिलता है यह तो आने वाले दिनों में ही पता चलेगा.

Jharkhand

Apr 21 2024, 13:27

आज रांची में होगा विपक्ष के कई बड़े नेताओं का महाजुटान,झारखंड मुक्ति मोर्चा के उलगुलान रैली में मोदी सरकार के विरुद्ध भरेंगे हुंकार

झारखंड डेस्क

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के विरोध में आज रविवार को रांची में 2 बजे से उलगुलान न्याय महारैली का आयोजन किया जा रहा है।

इसके पुर्व अरविन्द केज़रीवाल् एवं हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने 31 मार्च को दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली का आयोजन किया था। इसमें विपक्ष के नेताओं का जमावड़ा लगा था।

इसी तर्ज पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के विरोध में रविवार को 2 बजे से उलगुलान न्याय महारैली हो रही है।

रैली की सफलता के लिए हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने मोर्चा संभाल रखा है।

इन नेताओं का होगा जुटान


इस् रैली में कोंग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी RJD अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव तेजस्वी यादव, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, भाकपा माले महासचिव दीपांकर भट्टाचार्या, आम आदमी पार्टी से संजय सिंह, अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, फारूक अब्दुल्ला, शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट से प्रियंका चतुर्वेदी आदि तमाम नेताओं का जुटान होगा।

इसमे रैली आयोजन के पीछे का है यह उधेश्य


झारखंड में चुनावी एजेंडा बनाने की रणनीति

इस महारैली की मेजबानी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) कर रहा है।

इसके माध्यम से विपक्ष के नेता चुनावी एजेंडा तय करेंगे।

गठबंधन पहले ही ED की ओर से की गई हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को साजिश बता रहा है।

अब जोरदार कोशिश होगी कि इसे लोकसभा चुनाव में चुनावी एजेंडा बना कर इसी आधार पर में मुकाबला किया जाए।

स्वास्थ्य कारणों से भाग नहीं लेंगे शिबू सोरेन


मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। वर्षों बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा कोई ऐसा कार्यक्रम आयोजित कर रहा है, जिसमें पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की मौजदूगी नहीं होगी।

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन से लेकर तमाम वरिष्ठ नेता जरूर मौजूद रहेंगे, लेकिन झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन के पहुंचने पर संशय है। स्वास्थ्य कारणों से वह कार्यक्रम में भाग नहीं ले सकेंगे।